इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र, कल्पाक्कम में दिनांक 10 जनवरी 2025 विश्व हिंदी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का थीम था : विकसित भारत@2047 -
नाभिकीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की भूमिका। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं वार्ताकार के रूप में श्री दिनेश कुमार शुक्ला, प्रतिष्ठित वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष, परमाणु ऊर्जा नियामक परिषद, मुंबई उपस्थित थे। उन्होंने “लघु मॉड्युलर रिएक्टर (एस.एम.आर.) – प्रासंगिकता एवं चुनौतियां” विषय पर वार्ता प्रस्तुत की। कार्यक्रम में दूसरे वार्ताकार डॉ. शशिकांत पाटने, एमडी, पीएचडी, डीन (अकादमिक) एवं प्रोफेसर (पैथोलॉजी), होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पं. मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र, वाराणसी थे। उन्होंने “भारत में तंबाकू संबंधी कैंसर” विषय पर ऑनलाइन माध्यम से अपनी वार्ता प्रस्तुत की। इस कार्यक्रम में श्री सी जी करहाडकर, निदेशक, इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र, श्रीमती अजीता थरियन, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र, समूह निदेशकों एवं वरिष्ठ अधिकारियों सहित 200 से भी अधिक अधिकारियों/कर्मचारियों ने भाग लिया।